समाज को लड़ाना और नफरत फैलाना ही भाजपा का एकमात्र एजेंडा : अखिलेश यादव

‘नया वर्ष भी भाजपा के कारण रहेगा अंधकारमय’’
‘‘जनता ने समाजवादी पार्टी को बनाया प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी’’
लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एकबार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। सपा मुखिया ने कह भाजपा का नेतृत्व निर्जीव है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। आर्थिक विषमता पैदा करती है। असमानता में वृद्धि करती है। भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है।
श्रीयादव ने कहा कि भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है। भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। दुनिया आगे बढ़ रही है। भाजपा समाज को पीछे धकेल रही है। सश्रा का दुरूपयोग करती है। भाजपा विचार शून्य पार्टी है। इसके पास भविष्य के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शिक्षण संस्थाओं में अराजकता का माहौल बना दिया है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव करती है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ सामाजिक न्याय के लिए कृत संकल्पित है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।
श्रीयादव ने कहा, जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जीवंत हैं। समाजवादी पार्टी के सिद्धांत सर्वश्रेष्ठड्ढ हैं। समाजवादी पार्टी का नेतृत्व बेदाग है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को अनुशासन में रहकर एक दूसरे का सम्मान करना है। किसानों, नौजवानों और पीडीए के एजेंडा को जनता के बीच लेकर जाना है।

Check Also

समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष श्री शिवम यादव की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *