फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले के नवागन्तुक डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कलक्ट्रेट के कोषागार कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों की जानकारी ली।
जनपद पंहुचे जिलाधिकारी नें कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद डीएम ने विभिन्न पटलों की जानकारी ली। अधिकारियों से परिचय प्राप्त किये। डीएम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के विकास के साथ साथ आम जनता की समस्या एवं सरकार की योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है।
