कन्नौज : अटल जन्म जयंती वर्ष में साल भर होंगे विविध आयोजन : सुब्रत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  आज अटल जन्म शताब्दी समारोह  को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं यह बड़े हर्ष का विषय है कि यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देश भर में अनेकों कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्रीमंडल एवं एनडीए के वरिष्ठ नेताजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति नई दिल्ली में सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 25 दिसंबर को भजन कार्यक्रम में भाग लेते है। भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेई   के जन्म शताब्दी वर्ष पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 15 मार्च  तक अटल जी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन करेगी जिसमें अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान जो 14 जनवरी से 14 फरवरी तक जिले में आयोजित होंगे। वही अटल विरासत सम्मेलन जो 15 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित होंगे जिसमें अटल जी के साथ काम कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अनेकों पुस्तकों एवं लेख लिखने वाले लेखको को सम्मानित किया जाएगा। संकलित सामग्री का डिजिटल प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। अटल जी के कार्यकाल में संबंधित प्रदेश में विशेष उपलब्धि एवं योजनाओं का प्रस्तुतीकरण, प्रत्येक जिले में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रबुद्ध एवं विशिष्ट जन को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। इस तरह भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाएगी। वहीं जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने  प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अटल जी जैसा नेता सैकड़ो वर्षों में एक बार मिलता है भारतीय जनता पार्टी ऐसे नेता की यादों को हमेशा संजो कर रखना चाहती है और उनको सिद्धांतों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है।  प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मिश्र, जिलामीडिया प्रभारी  शरद मिश्रा उपस्थिति रहे।