‘‘विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग’’ : सपा सुप्रीमो के आवास के पास लगा होर्डिंग

लखनऊ (आवाज न्यूज ब्यूरो)  अयोध्या में मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता भाजपा और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी रविवार को राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष के आवास के पास होर्डिंग लगाई गई है। यह चर्चा का विषय बनी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने लगी इस होर्डिंग में लिखा गया है कि, ’चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए’। विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग। इस होर्डिंग में एक तस्वीर भी लगाई गई है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हुए हैं। उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा है। इसमें लिखा है, ’चुनाव आयोग’। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यहां तक लिख दिया था कि, चुनाव आयोग मर गया है। इसे कपन भेंट करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि जो कुछ भी हो रहा है, सपा की सरकार बनने के बाद इसकी जांच होगी।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *