फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) होली पर्व के मिलावट खोरों के विरुद्ध आज छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 4 नमूने जांचे गये।
बतादें कि आज एफएसडीए के अधिकारी शिवदास सिंह,विनोद कुमार,डा0 शैलेन्द्र रावत एंव अरुण कुमार मिश्र ने 4 व्यापारियों के यहां छापा मारा। जहां ग्राटगंज में जानकी प्रसाद,अमन सक्सेना एंव सुमित सक्सेना का कचरी का नमूना भरा,इसके साथ ही लिंजीगंज में अंकुर गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना भरा।
