फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर बीजेपी की महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे राष्ट्र के आर्थिक संसाधनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर जन समर्थन हासिल करने का आवाहन किया गया।
शहर के इटावा बरेली हाईवे के बधार पर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रजनी तिवारी ने कहा कि 1950 में देश की आजादी के बाद एक साथ चुनाव हुए और यह सिलसिला 1967 तक चलता रहा लेकिन तत्कालीन राजनीतिक दल की व्यक्तिगत लाभ के कारण एक साथ चुनाव का सिलसिला टूटा। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया गया। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर हर वर्ग के बीच चर्चा शुरू हो गई है। एक साथ चुनाव होने से भारत की आर्थिक व्यवस्था पर बोझ कम होगा जिसके कारण विकास योजनाओं को गति मिलेगी। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करती है। आपका एक वोट से एक नेता चुना जाता है, एक सरकार चुनी जाती है लेकिन आपके ही एक वोट से एक राष्ट्र एक नेता चुना जाता है तो एक साथ एक चुनाव क्यों नहीं हो सकते। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे पर देश की जनता का भारी जन समर्थन मिल रहा है।
इस दौरान डॉ. सुनीता यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक,जीआईसी फतेहगढ़ प्राचार्य दीपिका राजपूत ने विचार व्यक्त किये। डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव जिला महामंत्री डीएस राठौर, मीरा सिंह,प्राचार्य मुकेश राठौर, स्वदेश त्रिवेदी, श्वेता दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,जिला मंत्री अभिषेक बाथम, यश मिश्रा, मंडल महामंत्री व पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल आदि रहे।
