कन्नौज : सपा ने 2027 की रणनीति पर की विशेष बैठक

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा नियुक्त किए गए इटावा निवासी अनिल सिंह ने बतौर जिला प्रभारी (कन्नौज) पदभार ग्रहण किया।

नवनियुक्त प्रभारी अनिल सिंह का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने की।

बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव और सभी समाजवादी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

प्रभारी अनिल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की रक्षा और उत्तर प्रदेश को फिर से विकास की राह पर लाने का संकल्प है। हमें घर-घर तक समाजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव जी के सकारात्मक विजन को पहुँचाना है।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति।

पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्गों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने हेतु विशेष अभियान,

युवाओं, महिलाओं व किसानों के मुद्दों पर जनजागरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को उजागर करने हेतु मीडिया व जनसंवाद योजना बनाई गई।

समाजवादी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और भावी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की भी योजना बनी।

बैठक में जिला कार्यकारिणी, जनपद के सभी जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, छात्रसभा, महिला सभा, अल्पसंख्यक सभा, पिछड़ा वर्ग सभा सहित विभिन्न विंगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से यह संकल्प लिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने हेतु गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले तक अभियान चलाया जाएगा।

बैठक के समापन पर जिलाध्यक्ष कलीम खान जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कन्नौज समाजवादी आंदोलन की ऐतिहासिक धरती है, यहां से जो लहर उठती है, वह पूरे प्रदेश को दिशा देती है। हम एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने हेतु कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से छिबरामऊ प्रभारी सुनैना चौहान, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह यादव, तिर्वा से पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष इरफ़ानुल हक, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह बघेल,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, यश कुमार दोहरे, शरद यादव, श्याम सिंह यादव,अंशू पाल, शशिमा सिंह दोहरे, विवेक पाल, उमेश पाल, राकेश कठेरिया, संतोष यादव, इंद्रेश यादव, हुकुम सिंह यादव, रजनीकांत यादव, डीएम यादव, राजेश यादव, प्रथवेंद्र दिवाकर, नेम सिंह यादव,रीपु यादव,अवधेश कुशवाहा, गुलामुद्दीन सिद्दीकी, रंजीत कुशवाहा, हाजी फुरकान खान, मुकुट सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव,वसीम हसन, राजेश यादव, राजेश पाल,पिंटू यादव,आरिफ ज़मा,तुफैल अहमद, रोहित यादव,मुजम्मिल खान,सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

कन्नौज : उद्यमियों को समझाये गए भारतीय मानक ब्यूरो के कायदे कानून

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।   भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), लखनऊ द्वारा उद्यमी संवाद का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *