पल्ला स्थिति खुशबू आइसक्रीम पर एफ0एस0डी0ए0 का छापा : जांच हेतु लिया नमूना

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में खुले, कटे-फटे, सड़े गले एवं कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों तथा दूषित खाद्य पदार्थों यथा फलो के जूस, गन्ने का रस, कार्बाइड से पकाये गये आम, आइसक्रीम व आइसकैण्डी आदि के निर्माण व विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु आज दिनांक 15.05.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)–II अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, डा0 शैलेन्द्र रावत एवं श्री अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
पल्ला, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान खुशबू आइसक्रीम (खाद्य कारोबार कर्ता राकेश कुमार सक्सेना पुत्र नाथूराम सक्सेना) से खाद्य पदार्थ आइसकैण्डी घोल का एक नमूना संकलित किया गया।