समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष श्री शिवम यादव की अध्यक्षता में एवं लखनऊ से पधारे समाजवादी युवजन सभा के प्रभारी श्री अमन खां की विशेष उपस्थिति में किया गया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक, नगर एवं विधानसभा क्षेत्र में PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि युवजन सभा गांव-गांव, गली-गली जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने कहा कि युवजन सभा फर्रुखाबाद में पूरी सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में लगी है। सभी पदाधिकारियों को 10-10 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही नए वोट जुड़वाने और गलत नामों को हटवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यदि हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर लें तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ पर शिकस्त दी जा सकेगी।”

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
तस्लीम खान (जिला महासचिव), इरफान सिद्दीकी (जिला महासचिव), भोला यादव, शादाब खां, रिजवान खान, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, श्यामल यादव, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेकों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

बैठक के प्रारंभ में ग्राम कुतुबुद्दीनपुर के प्रधान श्री संजीव यादव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।