यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव मानते हुए संगठन सृजन अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जोनवार जिलों की समीक्षा हो रही हैए जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में उतारने की योजना है। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिए सिर्फ संगठनात्मक ढांचा ही नहीं दुरुस्त कर रही है बल्कि पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। जोनवार हो रही समीक्षा में हर जिले के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष से संबंधित कार्यकारिणी के एक.एक सदस्य के बारे में जानकारी ली जा रही है।
कांग्रेस का मानना है कि पंचायत चुनाव विधानसभा का रिहर्सल है। यह चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होता हैए लेकिन पार्टी के पदाधिकारी पंचायत चुनाव जीतते हैं तो विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनेगा। जनता के बीच अच्छी छाप छोड़ने का सबूत दिखेगा। इसलिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा। ब्रज क्षेत्र की समीक्षा करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी पार्टी नेताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पंचायत चुनाव जमीनी हकीकत को बयां करने वाला चुनाव होता है। हम अपने लक्ष्य में तभी सफल होंगे जब हम पूरी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जीतेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत दिए गए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। संगठन निर्माण एक सतत प्रक्रिया है इसलिए सभी कोऑर्डिनेटर अपने प्रभार क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रवास करें और संगठन सृजन के लक्ष्य को पूर्ण करने में जिलाध्शहर अध्यक्षों का सहयोग करें। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलमए विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आदि मौजूद रहे। मथुराए आगराए फिरोजाबादए एटाए मैनपुरीए कासगंजए अलीगढ़ए हाथरसए बदायूंए बरेलीए शाहजहांपुरए पीलीभीतए फरुर्खाबाद जिले व शहर की समीक्षा की गई।