कन्नौज : करें योग, रहें निरोग के साथ ही पूरे जिले ने किया योगाभ्यास

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्व0प्र0)  असीम अरूण एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा/नोडल अधिकारी अपर्णा यू0 व विद्यायक तिर्वा  कैलाश राजपूत तथा जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/0रा0)  आशीष कुमार सिंह, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अर्पित कुमार, पार्टी जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के विशाखापत्तनम से सम्बोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जनपद में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन समस्त तहसीलो, विकास खंडो, नगर पालिका/नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, खेद के मैदानों, मनरेगा पार्क आदि स्थानों पर किया गया।

इस अवसर मंत्री जी कहा कि हम सभी लोग योग संगम के लिए उपस्थित हुए है। पूरे देश में एक लाख से ज्यादा ऐसे स्थान है, जहां पर योग हो रहा है। आज से 11 वर्ष पहले आदणीय मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद संयुक्तराष्ट्र से यह प्रस्ताव रखा गया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस होना चाहिए। इसको सभी देशो ने सहज स्वीकार भी किया और अपने-अपने देश में, अपने-अपने नगर में व्यापक तौर पर योग दिवस मनाना शुरू किया। हम सब को नियमित योग करना चाहिए। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ताकि बीमारियों से मुक्ति पायी जा सके।

जिलाधिकारी ने योग दिवस में आये हुए नागरिको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक, स्वास्थ्य के लिए ही नही बल्कि मानसिक, शान्ति और सम्पूर्ण कल्याण के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्त आसान ,अर्ध चक्रासन ,त्रिकोण आसन ,दंड आसान, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन आसान ,पूर्ण उष्ट्र आसान ,शशांक आसन ,वक्रासन वक्र आसान ,उत्तान मंडूकासन, शव आसान ,उत्तानपादासन, सेतुबंध आसन आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। 

इस दौरान योग सप्ताह के अन्तर्गत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें स्लोगन प्रतियोगता में प्रथम स्थान कुं श्वेता, रंगोली/योग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं अन्जली, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं आकांक्षा, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अयुष्मान यादव, योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं नव्या, सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रद्वि राठौर को मा0 अतिथिगणों ने प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्त में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वानिकी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, गणमान्य व संभ्रांतजन, शिक्षक-शिक्षिकाए, छात्र-छात्राए, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।