बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील छिबरामऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 117, पुलिस विभाग की 41, विकास विभाग की 15 सहित कुल 202 शिकायकर्ताओं की शिकायतें दर्ज की गयी, जिसके सापेक्ष कुल-19 प्रकरण में पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायतों का आज ही निस्तारण करने हेतु भेजा गया। कुल 202 शिकायतों के सापेक्ष-19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष-183 शिकायतों के समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में शिकायत का निस्तारण किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा विधिविरूद्ध एवं निर्धारित समय सीमा के पश्चात न किया जाए। यदि किसी अधिकारीध्कर्मचारी द्वारा गलत तरीके से शिकायत का निस्तारण किया गया तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस के कोई भी प्रकरण निस्तारण हेतु शेष नहीं है तथा जिलाधिकारी द्वारा आज प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस से 03 दिन पूर्व ही समस्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करके निस्तारण आख्या कर दी जानी चाहिये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एडीएम की अध्यक्षता वाले सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने स्वयम बैठकर जन समस्याएं सुनी उन्होंने भी जन समस्याओं के त्वरित और उचित समाधान के निर्देश दिए।

