पूर्व सांसद छोटे सिंह को ’श्रद्धांजलि’ देने पूर्व महानगर अध्यक्ष सरल दुवे के साथ पहुंचे डा राजपाल कश्यप

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ’डा० राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी’ ने जनपद फर्रुखाबाद पहुँचकर पिछले दिनों दिवंगत हुए भूतपूर्व सांसद/विधायक ’स्व० श्री छोटे सिंह यादव जी’ के पटेल पार्क पल्ला स्थित आवास पर पहुँच कर उन्हें ’श्रद्धांजलि’ अर्पित की एंव शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया।
पूर्व एमएलसी ने कहा कि श्री छोटे सिंह जी सहकारिता आंदोलन के नायक रहे उन्होंने हमेशा गरीब किसान और मजदूरों के हितों की आवाज को बुलंद किया, हम सभी समाजवादी उनके बताए रास्ते पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत सपा नेता डा जितेन्द्र सिंह यादव, सरल दुबे, नागेन्द्र शाक्य, यूनिस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
तत्पश्चात पूर्व एमएलसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ फर्रुखाबाद के ’जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप’ जो पिछले दिनों दुर्घटना में घायल हो गए थे उनके आवास पर पहुँचकर उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहाँ उनके साथ बृजेश कश्यप जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एंव आदेश यादव अमृतपुर आदि समाजवादी जन मौजूद रहे।