साहू जी महाराज ने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किये : सपा जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज दिनांक 26 जून को समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में राजर्षी छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा साहू जी महाराज ने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किये। नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम साहू जी महाराज ने शुरू की।
इस अवसर पर महासचिव इलियास मंसूरी, रामपाल सिंह यादव, राजन यादव जिला सचिव, शिव शंकर शर्मा जिला सचिव, निजाम अंसारी, मोहम्मद अकलीम, मुख्तार आलम, मुजाहिद अंसारी, कमल हसन, हामिद अंसारी, आमिर सिद्दीकी, तालिब, अजय यादव, गिरधर शर्मा, प्रतिभा यादव आदि लोग मौजूद रहे।