फर्रुखाबाद के समाजवादी नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से विशेष भेंट

फर्रुखाबाद!(आवाज न्यूज़) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी से आज फर्रुखाबाद जनपद के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके हालिया फर्रुखाबाद प्रवास के ठीक एक दिन बाद सम्पन्न हुई।भेंट के दौरान प्रमुख रूप से पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री राम सेवक यादव, तथा समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्री विवेक सिंह यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी ने जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर कार्यकर्ता को सम्मान और भागीदारी दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने श्री राम सेवक यादव से उनके स्वास्थ्य एवं सक्रियता के विषय में जानकारी ली और युवाओं को मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया।जिला प्रवक्ता श्री विवेक सिंह यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद में पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की नियमित रिपोर्ट भेजने को कहा, जिससे शीर्ष नेतृत्व को जमीनी हकीकत की सटीक जानकारी मिल सके।इस महत्वपूर्ण भेंटवार्ता के दौरान जिला सचिव श्री राधेश्याम नंदवंशी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।