‘‘बीजेपी सरकार में जितने इंजन है, वह सब ईंधन की जुगाड़ में लगे है।‘‘
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक, सामाजिक आपातकाल की स्थिति में चला गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ सरकार में गलत नीतियों के साथ काम हो रहा है। इस सरकार में सिर्फ बिचौलिए और बीजेपी के लोग मुनाफा कमा रहे हैं।
सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बीजेपी राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक, सामाजिक आपातकाल की स्थिति में चला गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ सरकार में गलत नीतियों के साथ काम हो रहा है। इस सरकार में सिर्फ बिचौलिए और बीजेपी के लोग मुनाफा कमा रहे हैं। सारे व्यापारियों की हालत ठीक नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार में जितने इंजन है, वह सब ईंधन की जुगाड़ में लगे है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने देश के व्यापार को उलझा दिया। आर्थिक सामाजिक आपातकाल है। व्यापारियों के साथ सरकार में गलत नीतियों के साथ काम हो रहा है। व्यापारियों के लिए यह नए तरीके की इमरजेंसी है। आर्थिक और सामाजिक आपातकाल लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में 35 हजार एमएसएमई यूनिट बंद हो गई। यह सरकार बिचौलियों का मुनाफा बढ़ाने के काम में लगी है। विशेष चंदा वसूली के जरिए नजराना वसूला जा रहा है। निवेश से ऑनलाइन वसूली हो रही है। टैक्स सिस्टम व्यापार मे भय पैदा कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि निवेश में एडवांस्ड कमीशन की डिमांड हो रही है। जिस तरह का टैक्स सिस्टम लगाया गया है उससे व्यापारियों को ठगा जा रहा है, जीएसटी के झूठे नोटिस व्यापारियों को भेजे जाते हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी में सिर्फ और सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है। जो कोई व्यापारी आवाज उठाएगा उसके खिलाफ इतने छापेमारी पड़ेगी कि वह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही। बीजेपी से बड़ा माफिया कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी साथियों ने तय किया है कि समाजवादी पार्टी की मदद करेंगे। 2027 के चुनाव में व्यापारी साथी सपा के साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि असली पीडीए कौन है ये जनता तय करेगी। पीडीए सपा ने बनाया है इसलिए ये लोग घबराए हुए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी जातिवादी पार्टी है। भाजपाई भगवान बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का रास्ता सनातन धर्म है जो अन्याय कर रहा है वो धर्म के रास्ते पर नहीं है। जो दूसरों को परेशान करता है वो सनातनी नहीं जो दूसरों की हत्या कर दे वो सनातनी नहीं है।
