फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश एक्सरे एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के चुनाव में विजय शंकर तिवारी तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करनें की नसीहत दी गयी है।
लोहिया अस्प्ताल के सभागार में आयोजित संगठन के द्विवर्षीय अधिवेशन व चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी व सह चुनाव अधिकारी प्रमोद दीक्षित रहे। पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश एक्सरे एक्सरे टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाह रहे, जिसमें संगठन के तीसरी बार विजय शंकर तिवारी अध्यक्ष चुने गये। इस दौरान अनीता सिंह को उपाध्यक्ष, सचिव कपिल शर्मा,संगठन मंत्री अरुण कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आकांक्षा बाथम को दी गयी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सारस्वत, मनोज कुमार बाथम, नरजीत कटियार, विकास दिवाकर आदि रहे।
एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन चुनाव : तीसरी बार अध्यक्ष बने विजय शंकर तिवारी
