मदारवाडी चौराहे की पनीर की दुकानों पर एफएसडीए का छापा,भरा पनीर का नमूना

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में खाद्य पदार्थ पनीर विनिर्माण इकाई/वितरक/थोक विक्रेताओं पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने तथा आम जनमानस को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.07.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, विनोद कुमार एवं अरूण कुमार मिश्र द्वारा मदारबाड़ी, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ पनीर के 02 नमूने संकलित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *