फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज दिनांक 10 जुलाई 2025 दिन बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जनपद में संत समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंडलों में स्थापित प्रसिद्ध मठ और मंदिरों में संतों एवं पुजारियों का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज में स्थित राम जानकी मंदिर में पुजारियों का सम्मान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा पर्व का बहुत महत्व है। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत जनपद के सभी मंडलों में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों की देखरेख करने पुजारी एवं महतं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। भारतीय संस्कृति में गुरु और महंत को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। वेदों और पुराणो को जीवंत रखने के लिए महंत का बहुत योगदान होता है। जिला अध्यक्ष ने बताया खुदागंज में स्थित सिद्ध गुफा में स्थापित हनुमान मंदिर के पुजारी रतिराम दास जी महाराज, कथा वाचक राजू बमबम चतुर्वेदी, काव्य रामायणी, राजन अवस्थी, पांचाल घाटी स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा की पूर्व नगर प्रचार मंत्री पंकज वरिष्ठ नेता गोपाल पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ मंडल में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री डीएस राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष विटाना चौहान, रेखा सोमवंशी, अनिल प्रताप सिंह राठौर एवं मुकेश राठौर के साथ धर्म गुरुओं एवं पुजारी का सम्मान किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत ईश्वर दास जी महाराज एवं गुरुदेव मौनी महाराज जी का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया।
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने आयोजित किया संत समाज सम्मान समारोह

