कन्नौज : अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर महिला महाविद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज के तत्वावधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसंबर 2024 से दिनांक 25 दिसम्बर 2025 तक मनाया जाने के संबंध में संदर्भित उच्च शिक्षा विभाग की प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत (16 अगस्त 2018 अटल जी का देहावसान) अटल जी का भारतीय राजनीति में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन आयोजन किया गया। उपर्युक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी ए संकाय के तीनों ही वर्षों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के रूप में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पी पी यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली ने प्रथम स्थान, तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी वर्मा ने द्वितीय स्थान व तृतीय वर्ष की छात्रा नंदनी दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से संबंधित संपूर्ण व्यक्तित्व एवं संपूर्ण पहलुओं को छूते हुए अपने निबंध में अपने सार्थक विचार रखें। सभी प्रवक्ताओं ने छात्राओं की भर-भर प्रशंसा की व  उनके प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम से सहप्रभारी डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता, कवि और भारत के ग्यारहवें प्रधानमंत्री थे, जिन्हें उनके समावेशी नेतृत्व और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। आर्थिक सुधारों और कूटनीतिक पहलुओं सहित उनकी दूरदर्शी नीतियों ने आधुनिक भारत की दिशा को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया। इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, दर्शन और योगदान का विस्तार से अध्ययन करना है, और भारतीय राजनीति में उनकी स्थायी विरासत पर प्रकाश डालना है। महाविद्यालय परिवार से श्रीमती अम्बरीन फातिमा, नूपुर उपाध्याय एवं
किरण भी उपस्थित रहे।

बृजेश चतुर्वेदी