कन्नौज : प्रशिक्षु महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। एक ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल ने बैरक के बाथरूम में दुपट्टे पर फांसी लगा ली। उसके साथी ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल ने देखा तो अफसर को बताया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर पुलिस अफसर जिला अस्पताल ले गए।

यहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की और मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। अभी सुसाइड की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला सिपाही की पहचान रानू जादौन (23) पुत्री श्यामवीर सिंह निवासी एटा के रूप में हुई है। रानू इसी साल हुई पुलिस में भर्ती हुई थी। कन्नौज की पुलिस लाइन में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। रानू ने बाथरूम की दीवार पर कपड़े टांगने के हैंगर पर अपना दुपट्टा बांध कर फांसी लगाई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर जोन के डीआईजी हरीश चंदर कन्नौज पुलिस लाइन पहुंच गए। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की ।