लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम की रविवार को लखनऊ में हुई कार्यकारिणी में कर्मचारियों ने व्यापक आंदोलन की घोषणा करते हुए 25 नवंबर को दिल्ली कूंच का ऐलान किया है। बैठक में एक अगस्त को देश भर मे रोष मार्च निकालने और पांच अगस्त को सामूहिक उपवास करने की योजना बनी। संगठन ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इसके लिए एक अक्तूबर को एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। वहीं, कार्यकारिणी में सरकारी स्कूलों के विलय पर भी नाराजगी जताई गई।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होगा बडा आंदोलन : 25 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान