कन्नौज:  क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के कन्नौज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका भव्य स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फगुआ कट पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, आनंद सिंह, प्रिया शाक्य, देवेंद्र देव गुप्ता, रामसेवक कठेरिया, सुनीता राजपूत, रेखा दोहरे, संध्या शर्मा, अजय वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, सौरभ गुप्ता, संदीप भदौरिया, मिथलेश बॉथम, दिलीप गुप्ता, आदित्य राजपूत, शिवकुमार सिंह, विपिन तिवारी, मंजेश पाल, अनिल राजपूत, योगेश चतुर्वेदी, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, लोकेंद्र चौहान, शिवेंद्र कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।