कन्नौज : विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार पाने वालों को विधायक-डीएम ने दिए प्रमाण पत्र

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेहरिन में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्वलित कर एवं माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर कौशल यूथ आईकाॅन सम्मान के तहत रोजगार मेले में सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं उद्योग प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें समाधान टीम द्वारा उपस्थित युवाओं को सीएम युवा उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा एमएसएमई के पोर्टल के विषय में प्रस्तृतीकरण किया गया। इस कार्यशाला में सभी बैंकों के जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे, जिनको सीएम युवा की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने आईटीआई/कौशल विकास द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया । 

विधायक कैलाश राजपूत ने कौशल विकास की दिशा में जनपद में हो रहे प्रगति की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार एवं टाटा टेक्नोलॉजी लि0 के मध्य अनुबन्ध के अन्तर्गत राजकीय आई0टी0आई0 में चल रहे पाठ्यक्रमों की प्रशंसा करते हुये जनपद के अधिकाधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के तहत जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी युवाओं को इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होनें आईटीआई कौशल विकास यूनिट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशंसा की। साथ ही रोगजार मेले में सेवायोजित युवाओं को कठिन परिश्रम कर निरन्तर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार युवाओं के साथ पूरी तरह से खड़ी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना से युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना हैं। युवा 5 लाख रूपये तक का व्याज मुक्त ऋण लेकर अपना रोजगार खड़ा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपायुक्त, उद्योग धनन्जय सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक अमरेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई कन्नौज अनुज कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य आईटीआई तिर्वा अनूप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आईटीआई छिबरामऊ संजीव पाल सहित समस्त कार्यदेशक, समस्त अनुदेशक, समस्त कौशल विकास स्टाफ एवं संस्थानों में कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।