कन्नौज : तीनो तहसीलो में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, पहली बार लगे आयुष कैम्प

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील तिर्वा, छिबरामऊ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशीष कुमार सिंह और सदर में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तिर्वा समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग116, पुलिस विभाग 16, विकास विभाग 9 और अन्य विभाग की 10 शिकायतें प्राप्त हुई।

इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, तथा 2 मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल निस्तारण के लिए भेजा गया। शेष 138 शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

समाधान दिवस के दौरान शिवराम, दयाराम, रमेन्द्र पाल, विनोद कुमार कटियार, निता देवी, दौपति, एवं सर्वेश कुमार की खतौनी में नाम संशोधन कर संशोधित खतौनियाँ जिलाधिकारी ने मौके पर वितरित की।चिकित्सा कैम्प के आयोजन में चिकित्सा विभाग के आरोग्य शिविर में 185 लोगों की जांच तथा 92 लोगों की नि:शुल्क मधुमेह जांच की गई तथा होम्योपैथिक विभाग द्वारा कैम्प में 38 मरीजों का उपचार किया गया और 09 लोगों के आयुष्मान कार्ड और 03 दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी जारी किए गए। चिकित्सा कैम्प का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय प्रयासों की प्रशंसा भी की।

जिलाधिकारी ने श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा एवं  प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को नि:शुल्क बीज मिनीकिट्स वितरित किए इनमे

मूंगफली- अमर सिंह, मनीराम, तिल- नरेन्द्र सिंह, प्राशु कटियार, रागी- सत्यप्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, बाजरा- राजेन्द्र सिंह, रामप्रकाश

ज्वार- नरेन्द्र कुमार, कौशल किशोर शामिल हैं।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत न तो विधि विरुद्ध तरीके से और न ही निर्धारित समय सीमा के बाद निस्तारित की जाए। यदि शिकायत का निस्तारण गलत तरीके से या बिना मौके पर जांच किए किया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन आदि पर शिकायतों के प्रति लापरवाही से नागरिकों की नाराजगी बढ़ रही है, जो अत्यंत खेदजनक है। सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। तीनो तहसीलो में डीएम के निर्देश पर पहली बार आयुष कैम्प भी लगाए गए। 

उन्होंने समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अवकाश पर न जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेई, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।