कन्नौज : कल से बटेगा निशुल्क राशन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत माह अगस्त के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण दिनांक 20.07.2025 से 10.08.2025 के मध्य निःशुल्क वितरण किया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेंहू व 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न प्रति कार्ड) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 2.0 किग्रा0 गेंहू प्रति यूनिट व 3.0 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा० प्रति यूनिट) के अनुसार निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त वितरण मे मोबाइल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 10.08.2025 को उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार कार्डधारको को पोर्टबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वितरण को पारदर्शी बनाने हेतु प्रत्येक उचित दर दुकान पर पर्यवेक्षक / नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है। ई-पॉस मशीनों से वितरण प्रत्येक दिवस प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किया जायेगा। किसी भी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में असुविधा होती है तो इसके लिए सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी / पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क करें। खाद्यान्न से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी छिबरामऊ 9454416468, उपजिलाधिकारी सदर कन्नौज 9454416467, उपजिलाधिकारी तिर्वा 9454416469, जिला पूर्ति अधिकारी 9918584700, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी 9412838570, पूर्ति निरीक्षक तिर्वा 9889433959, पूर्ति निरीक्षक तहसील कन्नौज 7839301822, पूर्ति निरीक्षक समस्त नगर क्षेत्र 8423481194, पूर्ति निरीक्षक तहसील छिबरामऊ 9451178589, तथा डिस्ट्रिक्ट कमान्ड नम्बर 1077 पर सम्पर्क करें।