कन्नौज : पीएम सूर्यघर, युवा उद्यमी और जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में पीएम सूर्य घर, सांसद/विधायक निधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, जल जीवन मिशन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि युवा मित्र नियमित बैंक जाकर लंबित आवेदनों का फीडबैक ले तथा जिन आवेदनों में टिप्पणी लगी हैं, उनके कोरम को पूर्ण करायें। बताया गया कि बैंकों द्वारा इस सप्ताह में 401 आवेदन स्वीकृत हुये तथा 351 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। कहा कि आगामी बैठक में स्वीकृत एवं वितरण की संख्या बढ़ती हुई दिखनी चाहिए। कोई भी आवेदन लंबित न रहे। 

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त विद्युत योजना के तहत 435 लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि प्राप्त हो गई हैं। कहा कि उपभोगताओं को जो भी विद्युत संयोजन की समस्या आ रही हैं, उसे समन्वय बनाकर समस्याओं का निस्तारण करायें। उन्होनें सांसद निधि व विधायक निधि की समीक्षा करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण किये जाये। वित्तीय वर्ष 2024-25 के 8 कार्यों में से 7 कार्य पूर्ण हो गये हैं, शेष एक निर्माणाधीन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाये। विधायक निधि में 70 कार्य में से 35 कार्य 31 जुलाई तक एवं शेष कार्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिये जाये। 

उन्होनें जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुये वीएसए की साप्ताहिक प्रगति में ओएचटी के दो कार्य के सापेक्ष एक कार्य तथा सर्टिफिकेशन दो के सापेक्ष शून्य पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वीएसए के 128 कार्यों में ओएचटी एवं सर्टिफिकेशन के पूर्ण कार्यों को छोड़कर शेष कार्यां का भौतिक सत्यापन किया जाये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।