‘‘3000 करोड़ के घोटाले को लेकर 50 जगहों पर छापेमारी‘‘
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच शुरू कर दी है। अनिल अंबानी से जुड़ी 48-50 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
बता दें कि ये कार्रवाई सीबीआई की तरफ से 2 एफआईआर दर्ज करने के बाद की जा रही है। जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने बैंकों से लोन लेकर पैसों का गलत इस्तेमाल किया। उन्हें दूसरी कंपनियों में घुमाया और आम लोगों, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं के साथ धोखा किया गया। कई बड़ी संस्थाओं ने भी श्वष्ठ के साथ इस जांच में जानकारी शेयर की। इसमें नेशनल हाउसिंग बैंक, , नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। ईडी की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि साल 2017 से 2019 के बीच यश बैंक से 3000 करोड़ का लोन लिया गया, जिसे बाद में दूसरी कंपनियों में घुमा दिया गया. इतना ही नहीं लोन पास कराने के लिए यश बैंक के अधिकारियों और प्रमोटर्स को रिश्वत देने की बात भी सामने आ रही है।
देशभर में एक साथ 50 जगहों पर रेड
केंद्रीय जांच एजेंसी इस पूरे मामले में आज देशभर में 48-50 जगहों पर रेड कर रही है। ईडी को जांच में ये भी पता चला है कि यश बैंक ने राग कंपनियों को लोन देते वक्त अपने ही नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। लोन से जुड़े सारे जरूरी कागजात बैकडेट में तैयार किए गए।
अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी की बडी कार्यवाही

