बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेता राजेश पाल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद मार्ग में सपा नेता कैश खां को देखकर अखिलेश यादव ने अपनी गाड़ी रुकवाई। वे कैश खां के गेस्ट हाउस में कुछ समय के लिए रुके और उनका हालचाल जाना। इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने अखिलेश यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
कैश खां के गेस्ट हाउस से निकलने के बाद अखिलेश यादव नगर अध्यक्ष के घर के लिए रवाना हुए। उनके इस दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया।

