फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने अभिषेक शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, प्रवेश कटियार प्रदेश सचिव युवजन सभा, लायक यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा को फर्रुखाबाद युवजन सभा जिला संगठन’ का तथा विवेक यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, विकुल यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, संजय सिंघानिया प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी को फर्रुखाबाद ’लोहिया वाहिनी जिला संगठन’ का तथा जितेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, अफजाल अहमद फारुकी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, ब्रजेश यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सैनिक प्रकोष्ठ को फर्रुखाबाद ’मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला संगठन’ का तथा बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अखिल कठेरिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी छात्रसभा, रामाधार यादव प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ को समाजवादी ’छात्रसभा जिला संगठन’ का प्रभारी/ पर्यवेक्षक नामित किया गया है और अपेक्षा की है कि सभी नामित प्रभारीगण उपरोक्त संगठन पदाधिकारियों की समीक्षा कर 20 दिवस में समीक्षा रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल संगठनों को दुरुस्त करने को नियुक्त किए गए प्रभारी

