बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नवीन परती की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे व निर्माण को हटवा सुरक्षित कराने के लिए भाकियू स्वराज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र।
शनिवार को तहसील छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच विकासखंड तालग्राम के ग्राम खाड़ेदेवर में स्थित गाटा संख्या- 883 नवीन परती की सरकारी भूमि पर नगर पंचायत समधन निवासी गुफरान नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा व निर्माण किए जाने की शिकायत कर अवैध कब्जायुक्त बेशकीमती लगभग 12 डिसमिल से अधिक भूमि को तत्काल प्रभाव से कब्जा मुक्त कराकर सुरक्षित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि सरकारी नवीन परती की भूमि में 06 डेसिमल से अधिक भूमि पर उक्त अवैध कब्जेधारक ने बहुमंजिला दो इमारतें खड़ी कर ली है एवं अन्य 06 डिसमिल भूमि को तीन-तीन डिसमिल कर निहास भरवाकर प्लाट नुमा बना दो भागों में बांट दिए हैं।
इस मौके पर प्रवीण उर्फ रिंकू तिवारी, अफजल खान, अनिरुद्ध राजपूत आदि मौजूद रहे।