बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कल एक संक्षिप्त यात्रा पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कन्नौज आएंगी। वे मेडिकल कालेज आडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में आंगनवाड़ी/ डिग्निटी किट, युवा उद्यमी अभियान के लाभार्थियों, टीवी मरीजो को पोषण किट, पीएम कुसुम योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगी।
