त्योहारों के चलते एफएसडीए की छापामार कार्यवाही,भरे नमूने

फर्रूखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी स्वतंत्रता दिवस तथा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.08.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, अरुण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कई नमूने भरे गए।
फैजबाग तिराहा, कायमगंज, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित दुर्गेश कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बूंदी के लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। ताजपुर रोड, रठौरा, मोहम्मदाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित अभिषेक कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बूंदी का लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित राहुल के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संकलित किया गया।