स्वतंत्रता दिवस समारोह : राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कारागार राज्य मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पांच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर दी गई। तीन किसानों को कृषि उपकरणों की चाबिंया सौंपी गई,जिनमें सुपर सीडर,मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और आलू खुदाई की मशीन शामिल थी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की परिजन उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत और नगर पालिका के 17 सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता वितरित की गई। 10 लोगों को टैबलेट, दो को आवास की चाबी और पांच लोगों को मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत चेक दिए गए। पांच लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान और पांच को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र मिले। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 329 स्वयं सहायता समूहों को 19 करोड़ रुपये की सीसीएल राशि दी गई। कोविड में मृत रोडवेज परिचालक की विधवा सरिता सिंह को 50 लाख रुपये का राहत चेक प्रदान किया गया।