फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) 15 अगस्त के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा ध्वजा रोहड़ किया गया, जिसमें जिले के तमाम पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। उसके बाद विधानसभा भोजपुर में सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष हरमोहन साहब ने कार्यक्रम किया और विधानसभा भोजपुर के कई स्कूलों में जाकर सैनिकों ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों को चॉकलेट बिस्किट और मिठाई बांटी तथा भारतीय सेवा में सम्मिलित होने का जज्बा भरा,तदुपरांत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के के यादव और जिला महासचिव अमित यादव, पूर्व मंत्री एवं विधानसभा प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर के साथ शमशाबाद क्षेत्र के गंगा पार बाढ़ पीड़ित ग्रामों में जाकर कई गांव में बाढ़ राहत सामग्री एवं खाद्य सामग्री स्टीमर द्वारा बहुत ही गहरे पानी में जाकर उनके गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी और खाद्य सामग्री वितरण किया।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में बांटी राहत सामग्री
