कन्नौज : विद्युत विभाग के एसडीओ फोन पर मिली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें : डीएम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विधुत विभाग के विभागीय कार्यों एवं विद्युत पोलों के स्थान परिवर्तन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड उमर्दा में निर्माणाधीन विद्युत उपखण्ड का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होनें कहा कि 05 रोडों पर पोल स्थानान्तरण का कार्य होना है, जिसमें 03 स्थानों पर कार्य गतिमान तथा 02 स्थानों पर कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, जिसकों यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जाए। कहा कि बिजली बिल संशोधन के लिए जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि जनता द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रहीं है कि एसडीओ/जे0ई0 द्वारा फोन नही रिसीव किया जाता है। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त एसडीओ/जेई जनता द्वारा फोन पर की गयी शिकायतो को सुने तथा उनका तत्काल निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली पायी गयी तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि विधुत से संबंधित किसी को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, अधिशासी अभियंता मगन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।