फर्रुखाबाद ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। क्षेत्र पहले से ही बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है उस पर नरौरा बैराज की फ्लशिंग के चलते पानी छोड़े जाने की स्थिति में बाढ़ सभी ज्यादा गंभीर होने की संभावना है। इस बारे में अधिशासी अभियंता नरौरा ने चेतावनी जारी की है।
उन्होंने बताया कि नरौरा बैराज की फ्लशिंग की जानी है। इसके फलस्वरूप गंगा नदी में जल स्तर में वृद्धि होने की सम्भावना है विशेष रूप से नरौरा वैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र जनपद बदायूं अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाचाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर तथा प्रयागराज आदि के निम्न स्तर वाले क्षेत्रों एवं नदी तटों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उन्होंने कहा कि नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहे आर सुरक्षित स्थानों पर जाने की आवश्यक तैयारी रखें।नदी किनारे कृषि कार्य, पशु चराई, गाउली पकड़ने एवं स्नान आदि गतिविधियों से बचें। सिंचाई विभाग के अधिकारीगण जिला प्रशासन से सम्पर्क स्थापित करेगें। स्थानीय जनता को चेतावनी प्रसारित कर सतर्क एवं सुरक्षित रहने हेतु जागरूक किया जाये।किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करें।
उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारीगण से कहा कि इस चेतावनी को गम्भीरता से लें एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
