कन्नौज: टीएसआई ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 30 वाहनों का चालान

गुरसहायगंज।कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। टीएसआई अरशद अली द्वारा जी टी रोड एवं कस्बे के पूर्वी बाईपास, पीडब्लूडी तिराहा, राम गंज तिराहा पर यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान जीटीरोड पर नो पार्किंग में खड़े भारी वाहनों के अलावा, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठा कर चलने वाले 30 वाहनों के चालान किए गए। अरशद द्वारा बताया गया कि सभी लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि अधिकांश  मोटरसाइकिल चलाते समय एक्सीडेंट होने पर सर में चोट लगने से अत्यधिक मौतें होती हैं। टीएसआई अरशद द्वारा वाहन चालकों को हिदायत की गई कि कोई भी चालक बिना फिटनेस, प्रदूषण, बीमा आदि के वाहन न चलाए अन्यथा जुर्माने के साथ वाहन सीज की कार्यवाही की जाएगी और जिन वाहनों के परमिट कन्नौज जनपद के नहीं है वह अपने-अपने जनपद में ही वाहन चलाएं।यदि कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में आरक्षी सरोवर, पीआरडी वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।