‘‘महारानी अवंतीवाई जयंती पर दो सैकड़ा मेधावियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित‘‘
‘‘परशुराम वर्मा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। महारानी अवंतीवाई जयंती समारोह लोधी लोधा लोध महासभा के बैनर तले रामगोपाल वर्मा की अध्यक्षता में नवभारतसभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीयमंत्री बीएल वर्मा ने लगभग 200 मेधावियों को सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल बर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना अवंतीबाई की जयंती मनाकर लोधी समाज के लोग यह संदेश देते हैं कि महिलाएं भी आगे आकर बहुत कुछ कर सकती हैं। इसलिए समाज के लोगों को अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि बेटियों एक घर का नहीं दो परिवारों को भी शिक्षित करने का काम करती हैं। इसलिए बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों में महिलाएं सांसद,विधायक,मंत्री,मुख्य मंत्री तक हैं। बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी बेटों से ज्यादा रहता है। मेधावियों को सम्मानित करके मुझे काफी उत्साह मिला इसके लिए आयोजकों को साधुवाद है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने कहा कि लोधीमहासभा का भूत तथा भविष्य काफी उज्ज्वल है।14 राज्यों ने मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।लोधीमहासभा मैने समाज की सेवा के लिए बनाई है। बंथलशाहपुर में गत दिनों हुए हत्याकांड में समाज के लोगों को न्याय नहीं मिल पाया,उसके लिए सभी लोगों को प्रयास जारी रखने है न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने परशुराम वर्मा को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद डॉ रामबक्श सिंह वर्मा,श्रीमती अर्चना वर्मा महापौर नगर निगम शाहजहांपुर,श्रीमती रेखा वर्मा विधायक विधूना,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र राकेश,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार लोधी ने भी संबोधित किया,जबकि प्रदेश शासन में मंत्री धर्मपाल सिंह,सांसद उन्नाव सच्चिदानंद हरि साक्षी, सासंद मुकेश राजपूत सहित प्रदेश के कई विधायक कार्यक्रम में नहीं आए।मुख्य अतिथि केंद्रीयमंत्री बी एल वर्मा ने हाईस्कूल,इंटरमीडिएट,स्नातक के 70 फीसदी अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। लगभग 200 मेधावियों को मेडल,प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा,जिलाध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा,प्रवीण वर्मा,अरविंद राजपूत,अजय सिंह,प्रेमलाल,पंकज सिंह,मंगल लाल,रामनरेश सहित समाज के कई सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

