‘‘कानून तोड़ने पर प्रधानमंत्री को भी जेल जाना पड़ा। लालूजी को जेल जाना पड़ा। केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। पुलिस का काम है लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करना।‘‘
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर ओपी राजभर ने एक बयान दिया। उन्होंने कहा, संविधान से देश चल रहा है। देश कानून से चलता है। आप शिक्षा मंत्री से मिलो, प्रमुख सचिव शिक्षा से मिलो, सीएम से मिलो। यहां से काम नहीं होता तो रक्षा मंत्री से मिलो। पीएम से मिलो। उन्होंने आगे कहा, कानून तोड़ने पर प्रधानमंत्री को भी जेल जाना पड़ा। लालूजी को जेल जाना पड़ा। केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। पुलिस का काम है लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करना। अगर आप गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस एक्शन लेगी। मंत्री ने कहा था कि एबीवीपी के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाईं।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर बोले ओपी राजभर : गुंडागर्दी करोगे ता लाठियां भी पडेगी,जेल भी जाना पडेगा

