श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर मोहल्ला जोगराज में संम्पन्न हुआ दश लक्षण पर्व

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कन्हैयालाल जैन ने बताया कि भादो के महीने के शुक्ल पक्ष में पंचमी से लेकर चौदस तक 10 दिन के लिए पर्व मनाए जाते हैं इसे दश लक्षण पर्व कहा जाता है पहला दिन उत्तम क्षमा,मार्वल,आर्जव,शौच, सत्य, संयम,तप, त्याग, आकिंचन्य,बहृमचर्य। यह दश धर्म निर्ग्रंथ दिगम्बर मुनियों के द्वारा धारण किये जाते हैं और श्रावक गण इन 10 दिनों में इनकी साधना करते हैं पर्व राज पर्यूषण पर्व के दिनों में धूप दशमी एवं अनंत चौदस का विशेष महत्व है पर्व आने पर धर्मात्मा के अंदर खुशी का संचार होता है जैसे वर्षा होने पर चातक प्रसन्न हो जाता है आम के बौर आने पर कोयल कूकती है सावन आने पर मोर हर्षित होकर नृत्य करता है जहां पाप कर्मों का दहन किया जाता है आत्मा से पृथक किया जाता है उसे पयूर्षण कहते हैं ।
इस शुभ अवसर पर इन्द्रों के वेश में कन्हैया लाल जैन,कमल जैन,अभिषेक जैन,विकास जैन, नीरज जैन ने भगवान शांतिनाथ की विश्व शांति एवं समाज की शांति हेतु वृहृद्व शांति धारा की गई इस अवसर पर श्री अजय कुमार (अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग) इंजीनियर राजीव गोयल,पवन कुमार जैन,रोमिल जैन, मयंक जैन, मोहित जैन, संजय जैन, अतुल जैन, पंकज जैन,श्रीमती पूनम जैन,मनी जैन,ममता जैन,मिनी जैन,मोनी जैन,अंजू जैन,वर्षा जैन,आरती जैन, आकांक्षा ,शिखा जैन,विमला जैन,राजकुमारी जैन, बीना जैन, नेहा जैन,नीलम, रुचि जैन, अर्चना जैन अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित रहे ।