पीडीए की उपेक्षा के कारण नेपाल में लगी आग; हो गया तख्तापलट : अखिलेश बोले

‘‘भाजपा सरकार में पीडीए का हो रहा अपमान‘‘
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। 
लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में शनिवार को अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाना ही लोकतंत्र और जनता के हित में है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए की लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। सपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा और नेताजी के संघर्ष के रास्ते पर चलकर गैरबराबरी, आर्थिक और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। गरीबी-अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर पीडीए की उपेक्षा हुई है। पीडीए को हिस्सेदारी नहीं मिली। याद रखना चाहिए इसी पीडीए के कारण नेपाल में आग लगी और तख्तापलट हो गया।