बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के क्रम में आज पुलिस लाइन्स कन्नौज से विधायक छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर सुश्री वैशाली द्वारा महिला अधिकारी/कर्मचारियो की मिशन शक्ति जागरुकता हेतु स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु चलाये जा रहे व्यापक अभियान मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में जनपद में आज शाम पुलिस लाइंस से रवाना किया गया। स्कूटी रैली में जनपद में तैनात करीब 100 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार अजेय, क्षेत्राधिकारी लाइन कुलवीर सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। महिला सशक्तिकरण स्कूटी रैली पुलिस लाइन्स कन्नौज से प्रारम्भ होकर थाना कोतवाली कन्नौज से मुख्य बाजार, लाखन तिराहा, फूलमती मन्दिर, मकरन्द नगर, तिर्वा क्रासिंग, गैस गोदाम रोड, गोल कुआँ से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस पुलिस लाइन्स, कन्नौज में संपन्न हुई।

