‘‘रायबरेली के सोलन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अशोक कोरी अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से हैं परेशान‘‘
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से परेशान होकर, रायबरेली के सोलन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अशोक कोरी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि अगर उनके क्षेत्र का विकास नहीं होता है और अधिकारी इसी तरह से मनमानी करते रहे तो वह इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विधायक की यह धमकी बताती है कि वो राज्य के विधायक अधिकारियों के सामने कितने मजबूर हैं। यह मामला तब सामने आया जब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी क्षतिग्रस्त रतापुर ओवरब्रिज की जांच के लिए रायबरेली पहुंचे। विधायक अशोक कोरी ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए उनसे मुलाकात की। उन्होंन सलोन और ऊँचाहार की एक्सईएन संजू कुमारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. विधायक ने उनके सामने भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत भी पेश किए। विधायक कोरी ने हाथ जोड़कर एके द्विवेदी के कहा, अगर सही जांच हुई तो ये अधिकारी दोषी पाए जाएंग. अगर वे दोषी नहीं पाए गए तो मैं अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सईएन संजू कुमारी अपनी मनमानी कर रही हैं, इसलिए उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।
यूपी में अपनी ही सरकार से दुखी भाजपा विधायक की धमकी,बोले : मैं इस्तीफा दे दूंगा
