बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। तिर्वा-कन्नौज रोड पर एक युवक ने बाइक तेजी से दौड़ाते हुए स्टंट किया। सोशल मीडिया लर वायरल होने के लिए उसने स्टंटबाजी का वीडियो बनवाया। जोकि वायरल होने लगा। ये वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नम्बर के आधार पर पता लगाया तो बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर सरायघाघ मोहल्ला स्थित मनकामेश्वर मन्दिर के निकट रहने वाला रामजी सविता के नाम रजिस्टर्ड थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक सीज़ कर दी।
मामले को लेकर ट्रैफिक इंचार्ज रवि शंकर तिवारी का कहना है कि युवक ने सड़क पर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए स्टंट किया। जिस वक्त वह स्टंट कर रहा था, उस समय रोड पर काफी ट्रैफिक भी था। जिससे स्टंट करने वाले युवक की तो जान को खतरा था ही, साथ में वह अन्य वाहनों पर सवार लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहा था। जिससे कोई भी हादसा हो सकता था। इस तरह से स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

