बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। एक गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा से मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर दोस्ती कर ली। फिर उसे एक होटल में ले जाकर बंधक बना लिया और होटल संचालक की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी।मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गुरसहायगंज नगर के एक इंटर कालेज में इंटरमीडियट की छात्रा है। उसके घर के पास में ही एक शोरूम पर कुछ समय से गुरसहायगंज के किदवई नगर मोहल्ला निवासी नदीम पुत्र चांद मियां काम करता था। किशोरी के कॉलेज आते-जाते समय उसने किसी तरह उसका मोबाइल नम्बर पता कर लिया। कॉल कर के वह अपना धर्म छिपाकर किशोरी से बात करने लगा। 30 सितम्बर को जब किशोरी अपने कॉलेज से वापस लौट रही थी, तब नदीम उसे गुरसहायगंज के एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां वह किशोरी से जबरदस्ती करने लगा। इस बीच किशोरी को उसके मुश्लिम होने की जानकारी मिली तो उसने नदीम का विरोध किया। यहां नदीम ने गेस्ट हाउस संचालक की मदद से उसे बंधक बना लिया और फिर दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी का बुरा हाल हो गया।
शिकायत करने पर नदीम ने किशोरी के पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी। जिससे डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और उसने रो-रो कर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मामले को लेकर किशोरी के पीटा उसे लेकर गुरसहायगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नदीम और गेस्ट हाउस संचालक रविशंकर के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
