कन्नौज : गांधी- शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में भव्य कार्यक्रम, बच्चियां सम्मानित हुईं

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

सेवा पखवाडा-2025 के अन्तर्गत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजीटल भारत थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुये प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की उपस्थिति में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की 156वीं एवं इमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट परिसर हाल में मनायी गयी। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त अधिकारीगणों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्प अर्पित किया। इस दौरान के0के0सी0एन0इण्टर कालेज कन्नौज की छात्राओं ने रामधुन/भजन तथा जे0पी0 गर्ल्स इण्टर कालेज, कन्नौज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। इसी कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित  मुन्नी देवी, राजकुमारी, शिखर गुप्ता को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवा पखवाडा-2025 के अन्तर्गत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजीटल भारत थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुये प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। 

सीनियर वर्ग (स्नातक एवं परास्नातक) में प्रथम स्थान पर नन्दनी दुबे, द्वितीय स्थान पर  लक्ष्मी सिंह, तृतीय स्थान पर नीतू ने प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग (कक्षा 9-12) में प्रथम स्थान अंकुश कुमार, द्वितीय स्थान रूपेश कुमार, तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। इसी कड़ी में सामान्य वर्ग प्रथम स्थान आर्यन, द्वितीय स्थान नित्या सिंह भदौरिया तथा तृतीय स्थान सुभी ने प्राप्त किया। बताया कि सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग व सामान्य वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग द्वारा प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 20 हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रूपये का चेक भी दिया जायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आज हम लोग ऐसे दो महान विभूतियों का जन्मदिवस मना रहे हैं। जो अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में सरल, सह्रदय, और सहज व्यक्तित्व के थे, इसके साथ-ही साथ ऐसा नहीं था, कि वह सभी जगह सरल थे, बल्कि अपने निर्णेयों में बहुत ही दृढ़ थे। उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बहुत ही उच्च कोटि का था, इसका तात्पर्य हैं कि हम अपने निर्णयों में दृढ़ रहे और हम सरल और सह्रदय हो। कहा कि गांधी जी के जीवन के सिद्धान्त थे, सत्य जिसका तात्पर्य यह है कि हम अपने जीवन में जो भी करें वह नियम सम्बद्ध हो और संविधान सम्बद्ध हो तथा समाज के हित में हो। गांधी जी ने स्वालंबन पर बहुत अधिक जोर दिया। पुरूष हो या महिला समाज का कोई भी संवर्ग हो। इसका तात्पर्य है कि लोग आत्मनिर्भर हो। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना चलायी हैं और इसी के लिये लोकल फॉर वोकल के सिद्धान्त लाया गया हैं। गांव हो या शहर सभी स्वावलंबी हो और सभी के पास अपने आय के श्रोत हो। 

 इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी कार्यशैली में शुमार करने हेतु प्रेरित किया।  अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अविनाश गौतम, कलेक्ट्रेट कार्मिक प्रभात त्रिपाठी, राम बृजेश, सेवनिवृत्त कार्मिक  राजेश मिश्रा आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के  व्यक्तित्व पर प्रकाश डलते हुए अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक प्रभात त्रिपाठी ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश दीक्षित, जिला पर्यटन अधिकारी डा0 एम0 मकबूल सहित आदि उपस्थित रहे।