कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए 4 निरीक्षक व 7 उपनिरीक्षकों के तबादले

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शनिवार रात को जारी स्थानांतरण सूची में निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची के अनुसार निरीक्षक रहमत खां को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस/जनशिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक प्रेमचन्द्र को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू तथा निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कमालगंज से प्रभारी आयोग सेल, उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को थाना मऊदरवाजा से प्रभारी खुदागंज थाना कमालगंज तथा उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र को प्रभारी खुदागंज थाना कमालगंज से थाना मऊदरवाजा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी चैकी नखास फर्रुखाबाद, उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चैकी रायपुर थाना मऊदरवाजा, उपनिरीक्षक शाकिर अली को पुलिस लाइन से प्रभारी चैकी तिकोना कोतवाली फतेहगढ़ तथा उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठध्दृष्टि सेल बनाया गया है। पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।