कन्नौज : मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध छापामारी जारी रहे: एडीएम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी विo/राo आशीष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में खाद्य सुरक्षा की आयोजित बैठक के दौरान कहा कि जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर छापेमारी की जाये। आगामी पर्वो में मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाये और सख्त कार्रवाई की जाए l कहा व्यापारियों का शोषण नही होना चाहिए। पैरवी कर लंबित वादों का निस्तारण कराया जाये। 

उन्होने निर्देश दिए कि खाद्य लाईसेन्स में पारदर्शिता लाने हेतु आनलाइन पोर्टल संचालित हैं। प्रत्येक खाद्य कारोबारी को लाईसेन्स लेना अनिवार्य हैं। जनपद में कितने लाईसेंस आटो रिन्यूवल तथा कितने लाईसेंस एक्सपायर हुये हैं, का विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाये। कहा कि 4-5 वर्षों में कितने लाईसेन्स निष्क्रिय हुये हैं की सूचना उपलब्ध करायी जाये। 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों के संबंध में तथा ताजे एवं खाद्य पदार्थ के उपभोग के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराये जाये। खाद्य कारोबारकर्ताओं के मध्य खाद्य कारोबार के संबंध में भी जागरूक किया जाये। 

बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय/अभिहित अधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।