कन्नौज : पुलिस ने किया रन फार इमपावरमेन्ट कार्यक्रम का आयोजन 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत  रन फार इमपावरमेन्ट को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान संचालित किया जा रहा है  इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण हेतु आज जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोश मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन से दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह दौड पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन मोड पेट्रौल पम्प से होकर पुनः पुलिस लाइन तक की गयी।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 200 से अधिक छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।

प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा – नारी सम्मान, बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि “महिला सुरक्षा व सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण मिले और वे निर्भीक होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। कन्नौज पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओ में

प्रथम स्थान नीरजा, युवा फिजिकल एकेडमी, कन्नौज, द्वितीय स्थान खुशबू, युवा फिजिकल एकेडमी एवम तृतीय स्थान रुचि यादव, युवा फिजिकल एकेडमी को मिला।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मी

प्रथम स्थान रुचिका, थाना तिर्वा, द्वितीय स्थान- ममता यादव ,अभियोजन कार्यालय

तृतीय स्थान नीलम रानी महिला थाना को मिला।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *